Breaking News

Comisner जनसंपर्क  दीपक सक्सेना को लिखा पत्र

Comisner जनसंपर्क  दीपक सक्सेना को लिखा पत्र
श्री दीपक सक्सेना
आयुक्त
जनसंपर्क विभाग मध्य प्रदेश, भोपाल को लिखा पत्र , दिनांक 16 दिसम्बर 2025 को।

विषय – निम्न जानकारी अति शीघ्र देने का निवेदन।
1 – दैनिक समाचार पत्रों से अधिमान्यता प्राप्त पत्रकारों की सूची के साथ उनके नियुक्ति पत्र, वेतन प्रमाण पत्र, पुलिस वेरिफिकेशन की सत्यापित प्रति,
2- दैनिक समाचार पत्रों के द्वारा वार्षिक प्रश्नावली एवं उसके साथ संलग्न दस्तावेज।
3 – आर एन आई प्रमाण पत्र,
4 – सी ए प्रमाणपत्र प्रसार संख्या का
5 – डी ए भी पी दर,
उपरोक्त समस्त दस्तावेज को प्रमाणित कर देने का निवेदन है।
उपरोक्त जानकारी मांगने के पीछे का मतलब है कि जिन पत्रकारों को अधिमान्यता दी गई है क्या उन्हें मजीठिया वेज बोर्ड के अनुसार मालिकों के द्वारा वेतन एवं अन्य सुविधाएं दी जा रही है या नहीं।
जानकारी मिलने के बाद मध्यप्रदेश श्रम सलाहकार परिषद की बैठक में इस प्रकरण को रखा जायेगा और सरकार को सलाह दी जायेगी कि जो मीडिया संस्थान अपने कर्मचारियों को मजीठिया वेज बोर्ड के अनुसार वेतन एवं अन्य सुविधाएं नहीं देते हैं उन्हें शासकीय एवं अशासकीय सरकारी संस्थाओं के विज्ञापन बंद किए जायें।

राधावल्लभ शारदा
सदस्य
मध्यप्रदेश श्रम सलाहकार परिषद,

About Mahadand News

Check Also

सरकार संसद में हर तरह की चर्चा के लिए तैयार है, मगर विपक्ष का उद्देश्य चर्चा करना नहीं, हंगामा करना है –  अमित शाह।*

सरकार संसद में हर तरह की चर्चा के लिए तैयार है, मगर विपक्ष का उद्देश्य …