Desh के प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर छोटे समाचार पत्रों की समस्याओं से अवगत कराया
प्रति,
श्री नरेन्द्र मोदी
प्रधानमंत्री
भारत सरकार
नई दिल्ली
विषय – समाचार पत्र जमा करने की समय-सीमा बढ़ाने या प्रत्येक जिले में पत्र सूचना कार्यालय खोले जाने विषयक ।
महोदय जी,
आपसे निवेदन है कि इस वर्ष मार्च 2025 से भारत के प्रेस रजिस्ट्रार जनरल के कार्यालय द्वारा सभी समाचार पत्रों के प्रकाशकों को आदेश दिया है कि सभी प्रकाशित अंक विभाग के पोर्टल पर अपलोड कर माह की 5वीं दिनांक तक PRGI के कार्यालय में या अपने राज्य के पत्र सूचना कार्यालय में आवश्यक रूप से जमा कराना है।
देश के बड़े राज्यों से हजारों संख्या में समाचार पत्रों का प्रकाशन होता है।
केवल पांच दिनों में दूर अंचलों से आकर पत्र जमा कराने में जहां समय लगता है वहीं आने – जाने और रुकने पर हजारों रुपए हर माह खर्च होते हैं जबकि छोटे और मझोले समाचार पत्रों की आर्थिक स्थिति अत्यंत दयनीय है। ऐसी स्थिति हर माह राजधानी आना और रुकना बहुत कठिन है।
माननीय प्रधानमंत्री जी से निवेदन है कि समाचार पत्रों को जमा करने की समय-सीमा प्रत्येक माह की 20वी़ दिनांक की जावे या प्रत्येक जिले में पत्र सूचना कार्यालय खोले जावें अथवा जिला जनसंपर्क विभाग से जानकारी लें।
हम और हमारा संगठन आपका सदैव आभारी रहेगा।
सधन्यवाद।
भवदीय
राधावल्लभ शारदा
प्रांतीय अध्यक्ष
असेंबली आफ एमपी जर्नलिस्ट्स मुख्यालय भोपाल
प्रतिलिपि – सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय
भारत के प्रेस रजिस्ट्रार, नयी दिल्ली
mahadandnews.com mahadandnews | www.mahadandnews.com