भोपाल न्यू मार्केट में अनुशासनहीनता पर सख्त रुख — उल्लंघन पर लगेगी पेनाल्टी और लगातार उल्लंघन होगी एफआईआर
भोपाल। – त्योहारी सीजन में न्यू मार्केट को एक उत्सव की तरह सजाने और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए प्रशासन द्वारा विगत छह महीनों से लगातार तैयारी की जा रही है। इसके बावजूद, कुछ दुकानदारों और ठेलेवालों द्वारा तय सीमाओं का उल्लंघन किए जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं। इस पर अब प्रशासन ने सख्त रवैया अपनाया है।आज विधायक श्री भगवान दस सबनानी एवं एसडीएम अर्चना शर्मा सहित अन्य संबंधितों ने न्यू मार्केट का निरीक्षण किया।
एसडीएम श्रीमति अर्चना शर्मा ने बताया कि “हमने पहले ही पट्टियां खिंचवा दी थीं ताकि दुकानदार अपनी सीमा में रहें, लेकिन देखा जा रहा है कि कई लोग फिर भी अतिक्रमण कर रहे हैं। इस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए एक दल गठित कर दिया गया है, जो बाजार में निरीक्षण करेगा। जहां भी उल्लंघन पाया गया, वहां पेनाल्टी लगेगी और जरूरत पड़ने पर एफआईआर भी दर्ज की जाएगी।”
उन्होंने स्पष्ट किया कि चक्के वाले ठेले और हॉकर्स के लिए न्यू मार्केट क्षेत्र में नो एंट्री लागू रहेगी, ताकि त्योहारी खरीदारी के दौरान भीड़ और अव्यवस्था न फैले। महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कदम विशेष रूप से उठाया गया है। कई महिलाओं द्वारा लिखित और मौखिक रूप से शिकायतें दी गई थीं कि भीड़ और ठेलों के कारण वे सुरक्षित तरीके से खरीदारी नहीं कर पा रही हैं।
उन्होंने कहा कि “हम किसी की दुकानदारी बंद नहीं करना चाहते, परंतु अनुशासन और व्यवस्था में बाजार संचालित होना आवश्यक है। त्योहार के माहौल को त्योहार जैसा ही बनाए रखना है, जिससे खरीदारों को सुविधा हो और व्यापारियों को भी नुकसान न हो।”
उन्होंने बताया कि सभी अनाधिकृत स्थलों पर चूना डलवाकर सीमाएं तय कर दी जाएंगी,
mahadandnews.com mahadandnews | www.mahadandnews.com