Breaking News

भाजपा संगठन और सरकार पीड़ित परिवारों के साथ, दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा* *-कांग्रेस नेताओं को परिजनों की पीड़ा नहीं सिर्फ राजनीति दिख रही है* *- हेमंत खण्डेलवाल*

*-भाजपा संगठन और सरकार पीड़ित परिवारों के साथ, दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा*
*-कांग्रेस नेताओं को परिजनों की पीड़ा नहीं सिर्फ राजनीति दिख रही है*
*- हेमंत खण्डेलवाल*
भोपाल, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल एवं प्रदेश शासन के उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने बुधवार को छिंदवाड़ा जिले के ग्राम बुधवारा और बैतूल जिले के आमला विधानसभा के जामुन बिछिया, कमलेश्वरा सहित विभिन्न गांवों में पहुंचकर शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात सांत्वना दी और भाजपा संगठन और मध्यप्रदेश सरकार द्वारा हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संगठन और सरकार शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ी है। भाजपा संगठन बहुत संवेदनशील है, जबकि कांग्रेस पार्टी अवसरवादी है। कांग्रेस नेताओं को परिजनों की पीड़ा नहीं, सिर्फ राजनीति दिख रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने इस मामले को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए तत्काल सख्त कदम उठाए हैं। दोषी कोई भी हो उसे छोड़ा नहीं जाएगा, चाहे वह सिरप बनाने वाली कंपनी का प्रबंधन हो या कोई जिम्मेदार अधिकारी।
*भाजपा मदद और न्याय के लिए काम कर रही, कांग्रेस नेता बयानबाजी के लिए पहुंच रहे*
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि कांग्रेस नेता जीतू पटवारी और उमंग सिंघार का पीड़ित परिवारों से कोई लेना-देना नहीं है। इन दोनों नेताओं ने इस दर्दनाक हादसे को भी राजनीति का मंच बना दिया है। जिन परिवारों ने अपने मासूम बच्चों को खोया है उनके आंसू अभी सूखे भी नहीं हैं और कांग्रेस नेता राजनीतिक बयानबाजी में व्यस्त हैं। यह उनकी असंवेदनशीलता की पराकाष्ठा है। कांग्रेस नेता प्रदेश की जनता को गुमराह कर रहे हैं। भाजपा संगठन और सरकार जहां पीड़ितों की मदद और न्याय के लिए दिन-रात काम कर रही है, वहीं कांग्रेस नेता मौके पर सिर्फ कैमरे और बयानबाजी के लिए पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित कंपनी पर प्रतिबंध लगाया है तथा दोषी अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की है। आज ही उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने छिंदवाड़ा के सिविल सर्जन को हटाने का निर्णय लेकर यह स्पष्ट कर दिया है कि भाजपा सरकार किसी भी लापरवाह अधिकारी को बख्शेगी नहीं। भाजपा संगठन और सरकार हर परिवार के साथ खड़ी है और यह सुनिश्चित करेगी कि ऐसी घटना दोबारा न हो। भाजपा का ध्येय सेवा और संवेदना है, जबकि कांग्रेस का तरीका केवल राजनीति और भ्रम फैलाना है।
इस अवसर पर सांसद श्री विवेक बंटी साहू, बैतूल जिला अध्यक्ष श्री सुधाकर पंवार और विधायक श्री योगेश पंडाग्रे सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

About Mahadand News

Check Also

न्यू ईडन गार्डन कॉलोनी में हर्षौल्लास के साथ हुआ होलिका दहन

मंडला से दीप्ति कौर की रिपोर्ट *न्यू ईडन गार्डन कॉलोनी में हर्षोल्लास के साथ हुआ …