*August अगस्त क्रांति से आप भली भांति परिचित हैं। अब पत्रकारों के हित में क्रांति*
भोपाल – पत्रकार हमेशा आम नागरिक की समस्याओं पर अपनी कलम चलाता है और उन समस्याओं पर सरकार के जनसेवकों को अवगत कराता है।
जब पत्रकार की समस्याओं पर सरकार ध्यान नहीं देती है और पत्रकार अपनी बात नहीं रख पाते हैं तो फिर किसी न किसी को उसपर ध्यान देना होगा।
असेंबली आफ एमपी जर्नलिस्ट्स ने अब समाचार पत्रों में को समाचार भेजने बाले पत्रकारों को नियुक्ति पत्र एवं वेतन मिले के लिए प्रदेश के श्रम मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल को पत्र लिखा है।
पत्र में लिखा है कि मध्यप्रदेश के श्रम विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए जायें की सभी पत्रकारों से बातचीत कर यह जानकारी एकत्रित करें कि उन्हें नियुक्ति पत्र एवं वेतन मिल रहा है या नहीं और उसकी पुष्टि बैंक खातों से की जाय।
असेंबली आफ एमपी जर्नलिस्ट्स प्रत्येक समाचार पत्र में प्रकाशित समाचार को आधार बनाकर श्रम विभाग के माध्यम से सूचना एकत्रित कर श्रम कानून के अनुसार वेतन एवं नियुक्ति पत्र जारी करने का प्रयास करेगा।
राधावल्लभ शारदा
प्रांतीय अध्यक्ष
9179432611
Check Also
सरकार संसद में हर तरह की चर्चा के लिए तैयार है, मगर विपक्ष का उद्देश्य चर्चा करना नहीं, हंगामा करना है – अमित शाह।*
सरकार संसद में हर तरह की चर्चा के लिए तैयार है, मगर विपक्ष का उद्देश्य …
mahadandnews.com mahadandnews | www.mahadandnews.com