Desh देश में पहला मुख्यमंत्री मोहन यादव मध्यप्रदेश से जिन्होंने गांधी परिवार को नकली गांधी कहा,
भोपाल – हिम्मते मर्द मदद ए भगवान राम और देश की जनता और इसी के कारण मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव ने झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव में लातेहार विधान सभा के बालूमाथ और पांकी विधानसभा के तहरसी एवं चतरा विधानसभा की जनता हाई स्कूल मैदान में आयोजित जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी के बाद एक ही परिवार ने पूरी कांग्रेस पार्टी पर कब्जा कर लिया है। पहले जवाहरलाल नेहरू फिर इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, सोनिया गांधी, राहुल गांधी।
ये सब एक ही परिवार के लोग हैं और असली गांधी नहीं है। ये सब नकली गांधी अपनी आंधी चला चलाकर देश की जनता को बेवकूफ बना रहे हैं। अभी तक यह देखा गया है कि बेटी जब सुसराल जाय तो सरनेम नहीं बदलता। इन्हें डर है कि अगर सरनेम बदला तो वोट कट जाएंगे, डॉ यादव ने कहा कि महात्मा गांधी ने फिरोज गांडी को अपना सरनेम दिया था लेकिन ये तो सब उस सरनेम से ऐसे चिपके हैं कि छोड़ ही नहीं रहें हैं। वोट का लालच ही इन्हें गांधी सरनेम छोड़ने नहीं दे रहा है।
डॉ मोहन यादव देश के एक राज्य मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री हैं और गांधी परिवार की असलियत उजागर करने का काम किया है।
पिछले दिनों जबलपुर हाईकोर्ट के न्यायाधीश अहूलिया ने एक पत्रकारों की यूनियन के नाम को लेकर हुए विवाद में निर्णय दिया कि मिलते-जुलते नाम से भ्रमित होते हैं और उन्होंने रजिस्ट्रार श्रम विभाग को निर्देश दिया कि दोनों पक्ष से चर्चा करें।
एक पक्ष ने अदालत के निर्णय को स्वीकार कर संगठन का नाम असेंबली आफ एम पी जर्नलिस्टस रख लिया है।
अब प्रश्न यह उठता है कि कि गांडी और गांधी शब्द मिलते जुलते नाम हैं और इससे देश की जनता भ्रमित हो रही है।
क्या सुप्रीमकोर्ट स्वत: इस मामले में संज्ञान लेकर वर्तमान में जो गांडी परिवार के लोग हैं उन्हें निर्देशित करेगा कि वो सब गांधी शब्द का उपयोग नहीं करें।
*देश को भ्रमित करते हैं गांडी परिवार अपने आप को गांधी लिखकर*
जानकारी के अनुसार जनता अक्सर गांधी और गांडी के बीच भ्रमित हो जाती है, लेकिन ये दोनों अलग-अलग उपनाम हैं जिनका अर्थ और उत्पत्ति भी अलग है। गांधी एक संस्कृत शब्द है जिसका अर्थ है “गंध या सुगंध बेचने वाला”, जबकि गांडी एक पारसी उपनाम है जो फारसी भाषा से आया है और इसका अर्थ है “धातुकर्मी” या “सोनार” ¹।
महात्मा गांधी, जिन्हें भारतीय इतिहास में एक महान व्यक्ति माना जाता है, का उपनाम गांधी था। वह सत्य और अहिंसा के पुजारी थे जिन्होंने ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ लड़ाई लड़ी और भारत को स्वतंत्रता दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई
इसके अलावा, गांधी और गांडी उपनाम वाले लोग अलग-अलग समुदायों से ताल्लुक रखते हैं। गांधी उपनाम मुख्य रूप से हिंदू धर्म से जुड़ा है, जबकि गांडी उपनाम पारसी समुदाय से जुड़ा है ¹
स्थानीय संपादक
राधावल्लभ शारदा
दैनिक निष्पक्ष समाचार ज्योति, भोपाल