Breaking News

Bihar Politics महागठबंधन में फूट के सवालों पर तेजस्वी यादव झल्ला गए। उन्होंने मीडिया को इंडी गठबंधन का राज भी खोल दिया।

Bihar Politics महागठबंधन में फूट के सवालों पर तेजस्वी यादव झल्ला गए। उन्होंने मीडिया को इंडी गठबंधन का राज भी खोल दिया।
पटना से सुरेश कुमार के साथ भोपाल से राधावल्लभ शारदा द्वारा संपादित रपट
उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने महागठबंधन के दलों के बीच दरार की चर्चाओं को खारिज करते हुए कहा कि यहां सब ठीक है। अनबन और घटक दलों के बीच दूरी की चर्चाएं भाजपा प्रायोजित है। तेजस्वी ने नीतीश कुमार के आई एन डी आई का संयोजक न बनने के प्रश्न को यह कह कर टाल दिया कि राज्य में सीटों के बंटवारे पर कोई विवाद नहीं है। लोकसभा की सीटों के बंटवारे से जुड़े प्रश्न पर कहा- आपको क्या पता, यहां हो भी गया हो।
राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद की ओर से आयोजित भोज के बाद सोमवार को यहां पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा-कितने दिनों से ये चर्चाएं चल रही हैं। सब बेकार की बातें हैं। हमें इन पर टिप्पणी करना भी जरूरी नहीं समझते। इस मामले में सफाई देने की जरूरत नहीं है। असल में महागठबंधन सरकार की उपलब्धियों से भाजपा बेचैन है। लालू प्रसाद और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मिलने से भाजपा डरी हुई है।
उन्होंने कहा कि सोमवार के भोज में मुख्यमंत्री सहित राज्य कैबिनेट के अधिसंख्य मंत्री आए। तेजस्वी ने कहा कि महागठबंधन सरकार की कई उपलब्धियों को भाजपा पचा नहीं पा रही है। राज्य सरकार बड़े पैमाने पर बेरोजगारों को नौकरी दे रही है। रोजगार के साधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि जाति आधारित गणना से राज्य के लोगों की आर्थिक स्थिति का पता चला है। अब राज्य सरकार गरीबों की आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए विशेष प्रयत्न कर रही है। उन्होंने कहा कि उद्योग के क्षेत्र में 50 हजार करोड़ के निवेश के प्रस्ताव आए हैं।

About Mahadand News

Check Also

*One एक देश एक चुनाव बिल को मोदी कैबिनेट की मंजूरी,संसद में जल्द ही हो सकता है पेश*

*One एक देश एक चुनाव बिल को मोदी कैबिनेट की मंजूरी,संसद में जल्द ही हो …