Breaking News

*Assembly Election: तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव से राज्य सभा में सौ सीटों के आंकड़े को छुएगी भाजपा*

*Assembly Election: तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव से राज्य सभा में सौ सीटों के आंकड़े को छुएगी भाजपा*

दिल्ली से वेदप्रकाश रस्तोगी की रपट भोपाल से राधावल्लभ शारदा के साथ
विधानसभा चुनाव परिणाम से सिर्फ राज्यों में ही भाजपा को नई ताकत नहीं मिलेगी बल्कि इससे देश की संसद में भी पार्टी को ताकत मिलेगी। राज्यसभा में भाजपा को यह ताकत जिन राज्यों से मिलेगी वह मध्य प्रदेश राजस्थान और छत्तीसगढ़ है। जहां पार्टी ने बड़ी जीत दर्ज की है। हालांकि अभी इसके लिए भाजपा को 2026 तक का इंतजार करना होगा।
2023: नतीजों से बदलेगा राज्यसभा का गणित, सौ सीटों के आंकड़े को छुएगी भाजपा
मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में जीत से राज्यसभा में बढ़ेगी भाजपा की सीटें विधानसभा चुनाव परिणाम से सिर्फ राज्यों में ही भाजपा को नई ताकत नहीं मिलेगी बल्कि इससे देश की संसद में भी पार्टी को ताकत मिलेगी। राज्यों का प्रतिनिधित्व करने वाले संसद के उच्च सदन यानी राज्यसभा में इन नतीजों के बाद दलीय गणित बदलेगा, जिसका फायदा भाजपा को मिलेगा। वह सौ सीटों के उस आंकड़े को पार करेगी, जिसकी राह वह लंबे समय से देख रही है। हालांकि, इसके लिए पार्टी को 2026 तक का इंतजार करना होगा। मौजूदा समय में राज्यसभा में भाजपा के पास कुल 94 सीटें हैं, जबकि उसकी अगुवाई वाले एनडीए गठबंधन के पास कुल 108 सीटें हैं।
मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ से मिलेगी भाजपा को ताकत
राज्यसभा में भाजपा को यह ताकत जिन राज्यों से मिलेगी वह मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ है। जहां पार्टी ने बड़ी जीत दर्ज की है। अभी तक इन तीन राज्यों में से दो में कांग्रेस पार्टी की सत्ता थी। राज्यसभा के मौजूदा गणित पर नजर डाले तो मौजूदा समय में इन तीनों राज्यों में राज्यसभा की कुल 26 सीटें है। इनमें सबसे अधिक 11 सीटें मध्य प्रदेश में है, जहां अभी आठ सीटें पर भाजपा व तीन सीटों पर कांग्रेस काबिज है
इसी तरह राजस्थान की कुल दस सीटों में अभी छह सीटों पर कांग्रेस काबिज है, जबकि चार सीटें भाजपा के पास है। वहीं छत्तीसगढ़ की राज्यसभा की कुल पांच सीटों में से अभी चार सीटों पर कांग्रेस और एक सीट पर भाजपा काबिज है।कांग्रेस को तेलंगाना से मिलेगा फायदा
राज्यसभा में कांग्रेस को भले ही मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में मिली हार से झटका लगेगा, उसकी इन राज्यों में सीटें घटेगी, लेकिन उसे तेलंगाना में मिली जीत से फायदा भी मिलेगा। तेलंगाना में राज्यसभा की कुल सात सीटें है, जिसमें अभी सभी बीआरएस के कब्जे में है। ऐसे में कांग्रेस को तेलंगाना से करीब तीन से चार नई सीटें मिलने की उम्मीद है। जो पार्टी को तीनों राज्यों में होने वाले नुकसान को पाटने का काम करेगी।
मौजूदा समय में राज्यसभा में कांग्रेस की कुल 30 सीटें है, जबकि उसकी अगुवाई वाला आईएनडीआइए गठबंधन करीब 98 सीटों पर काबिज है।

About Mahadand News

Check Also

Desh  का हृदय प्रदेश’ अपने वन, जल, अन्न, खनिज, कला, संस्कृति और परंपराओं की समृद्धि के लिए प्रसिद्ध है – मोहन यादव

Desh  का हृदय प्रदेश’ अपने वन, जल, अन्न, खनिज, कला, संस्कृति और परंपराओं की समृद्धि …