Breaking News

नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, जब्त की AJL और यंग इंडियन की 750 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति




*नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, जब्त की AJL और यंग इंडियन की 750 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति*
*भोपाल से राधावल्लभ शारदा की विशेष टिप्पणी – मध्यप्रदेश में समाचार पत्रों के लिए प्रेस काम्प्लेक्स की शुरुआत नेशनल हेराल्ड और दैनिक नवजीवन के लिए हुआ। इंदौर और भोपाल में नेशनल हेराल्ड और दैनिक नवजीवन के लिए स्व चौबे जी ने तत्कालीन मुख्यमंत्री स्व अर्जुन सिंह जी के सहयोग से एम पी नगर में जमीन दी उसके बाद अन्य समाचार पत्रों के मालिकों को भी जमीन दी गई थी। दुःख है कि लगभग उन सभी ने समाचार पत्रों के मालिकों ने शर्तों का उल्लघंन किया जमीन समाचार पत्रों के कार्यालय एवं प्रिंटिंग प्रेस के लिए दी गई थी।जब समाचार पत्रों के मालिकों ने नियमों का उल्लघंन किया तो फिर उन्हें किसी पर उंगली उठाने का अधिकार नहीं है इन सभी समाचार पत्रों के मालिकों को जमीन मिलने से लेकर अभी तक जो सरकारें रही उनका आभारी होना चाहिए।*
नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी ने बताया कि कांग्रेस से जुड़े एजेएल और यंग इंडियन की 751.9 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है. इसमें एजेएल की प्रॉपर्टी 661.69 करोड़ रुपये की है.
नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी ने कांग्रेस से जुड़े एजेएल (AJL) और यंग इंडियन की 751.9 करोड़ रुपये की संपत्ति मनी लॉन्ड्रिंग के तहत जब्त कर ली है. केंद्रीय जांच एजेंसी ने कहा कि जब्त की गई संपत्ति में एजेएल की दिल्ली, मुंबई और लखनऊ सहित कई जगहों की प्रॉपर्टी है. इसकी कुल कीमत 661.69 करोड़ रुपये है.
ईडी ने सोशल मीडिया एक्स पर बयान जारी कर बताया कि न्यूज पेपर के प्रकाशक एसोसिएटेड जर्नल लिमिटेड (एजेएल) और इसकी होल्डिंग कंपनी यंग इंडियन के खिलाफ (पीएमएलए) के तहत एक आदेश जारी किया गया था.
‘‘जांच में खुलासा हुआ है कि एजेएल के पास अपराध से हुई आय अचल संपत्तियों के रूप में है, जो देश में दिल्ली, मुंबई और लखनऊ जैसे कई शहरों में है. इनका मूल्य 661.69 करोड़ रुपये है. वहीं, यंग इंडियन के पास अपराध से प्राप्त आय 90.21 करोड़ रुपये एजेएल के ‘इक्विटी शेयर’ के रूप में है. ’’
दरअसल, ईडी इस मामले में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, उनके बेटे राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से पूछताछ कर उनके बयान दर्ज कर चुकी है.
कांग्रेस ने क्या कहा?
ईडी की इस कार्रवाई पर कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंधवी ने कहा, ”ईडी के एजेएल संपत्तियों की कुर्की की खबरें प्रदेशों में चल रहे चुनावों में निश्चित हार से ध्यान हटाने की उनकी हताशा को दिखाती है.”उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी के गठबंधन सहयोगी सीबीआई, ईडी या आईटी इनकी (बीजेपी) की हार को चुनाव में नहीं रोक सकता.
आए दिन कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दल केंद्र की मोदी सरकार पर केंद्रीय जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाती है. इसको खारिज करते हुए बीजेपी कहती है कि सबूत के आधार पर एजेंसियां जांच कर रही है. मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और मिजोरम में विधानसभा चुनाव हो चुके हैं. वहीं राजस्थान और तेलंगाना में चुनाव होना है. पांचों राज्यों में हुए इलेक्शन का परिणाम 3 दिसंबर को आएगा

About Mahadand News

Check Also

*शिवलिंग से निकलती रहस्यमयी रोशनी: केदारनाथ का सबसे बड़ा रहस्य* 🔱✨🔥 *1. 2013 की आपदा: जब केदारनाथ डूबा, पर शिवलिंग नहीं हिला*

प्रांतीय मीडिया प्रभारी दीप्ति कौर की रिपोर्ट *शिवलिंग से निकलती रहस्यमयी रोशनी: केदारनाथ का सबसे …