MP मध्य प्रदेश की सौ सीटों से गायब है आधी आबादी का प्रतिनिधित्व, महिलाओं के नेतृत्व के दावें हवा-हवाई*
मध्य प्रदेश की विधानसभा चुनाव में सभी राजनीतिक दल महिलाओं को आगे लाने की बात कह रहे हैं लेकिन विधानसभा की सौ सीटाें से वह गायब हैं। इन सीटों पर कोई भी महिला उम्मीदवार नहीं हैं। बची 130 सीटों में ही कोई महिला प्रत्याशी जीत सकती है। यह स्थिति तब है जब इस बार 252 महिलाएं चुनाव लड़ रही हैं।
मध्य प्रदेश की सौ सीटों से गायब है आधी आबादी का प्रतिनिधित्व, महिलाओं के नेतृत्व के दावें हवा-हवाई
मध्य प्रदेश की सौ सीटों से गायब है आधी आबादी का प्रतिनिधित्व।
भाजपा और कांग्रेस सहित सभी दल चुनाव में महिलाओं को आगे लाने की बात कह रहे हैं, लेकिन विधानसभा की सौ सीटाें से वह गायब हैं। इन सीटों पर कोई महिला उम्मीदवार नहीं हैं। बची 130 सीटों में ही कोई महिला प्रत्याशी जीत सकती है। यह स्थिति तब है जब इस बार 252 महिलाएं चुनाव लड़ रही हैं।
प्रदेश का सबसे बड़ा शहर होने के बाद भी इंदौर की तीन सीटों पर किसी भी पार्टी ने महिलाओं को उम्मीदवार नहीं बनाया न ही निर्दलीय कोई महिला मैदान में उतरी। यही स्थित राजधानी भोपाल की है। यहां की सात विधानसभा सीटों के बीच में सात महिलाएं मैदान में हैं, पर दो में उनका प्रतिनिधित्व ही नहीं है। उधर, खंडवा जिले की पंधाना ऐसी सीट हैं जहां पांच उम्मीदवारों में से चार महिलाएं हैं।
सागर जिले की रहली विधानसभा सीट में भी कुल 15 उम्मीदवारों में सात महिलाएं हैं। इसके बाद सतना में कुल 28 प्रत्याशियों में पांच और गुना के चाचौड़ा में कुल 12 उम्मीदवारों में से पांच महिला हैं। वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में 21 महिलाएं चुनकर विधानसभा में पहुंची थीं। इनमें 11 भाजपा, नौ कांग्रेस और एक बसपा से थी। इस हिसाब से मैदान में उतरी महिलाओं में आठ प्रतिशत विजयी हुई थीं। पुरुषों में यह प्रतिशत 7.9 था।
*इन सीटो महिला प्रत्याशी नहीं*
विजयपुर,सुमावली, दिमनी, लहार, मेहगांव, ग्वालियर ग्रामीण, भितरवार , पोहरी, शिवपुरी, पिछोर, कोलारस, राघोगढ़, अशोक नगर, चंदेरी, बीना, नरयावली, बंडा, महराजपुर, चंदला, पवई, सेमरिया, रीवा, चुरहट, ब्योहारी, पुष्पराजगढ़, जबलपुर पूर्व, जबलपुर उत्तर, शाहपुरा, विदिशा, परसवाड़ा, वारासिवनी , केवलारी, लखनादौन, चौरई, सौंसर, पांढुर्ना, भैंसदेही, टिमरनी, सिवनी मालवा, होशंगाबाद में कोई महिला प्रत्याशी नहीं है।
वहीं, सोहागपुर, उदयपुरा, सांचाी, सिलवानी, सिंरोज, भोपाल दक्षिण पश्चिम, हुजूर, बुदनी, आष्टा, इछावर, नरसिंहगढ़, ब्यावरा, राजगढ़, खिलचीपुर, शाजापुर, शुजालपुर, कालापीपल, सोनकच्छ, हाटपिप्ल्या, खातेगांव, बागली, मंधाता, कसरावद, भगवानपुरा, सेंधवा, बड़वानी, आलीराजपुर, झाबुआ, थांदला ,सरदारपुर, कुक्षी, मनावर, बदनावर, देपालपुर, इंदौर-1,इंदौर-2, इंदौर-3, नागदा, खाचरोद, महिदपुर, तराना, उज्जैन दक्षिण, बड़नगर, रतलाम ग्रामीण, जौरा, आलोट, मल्हारगढ़, सुवासरा,गरोठ, मनासा और नीमच में भी किसी भी पार्टी ने महिला प्रत्याशी को अपना उम्मीदवार नहीं बनाया हैं।
Check Also
Desh का हृदय प्रदेश’ अपने वन, जल, अन्न, खनिज, कला, संस्कृति और परंपराओं की समृद्धि के लिए प्रसिद्ध है – मोहन यादव
Desh का हृदय प्रदेश’ अपने वन, जल, अन्न, खनिज, कला, संस्कृति और परंपराओं की समृद्धि …