Breaking News

लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ‘ के संकल्प को लेकर विशाल पदयात्रा इंदौर में*

*‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ‘ के संकल्प को लेकर विशाल पदयात्रा इंदौर में*

भोपाल से राधावल्लभ शारदा द्वारा संपादित रपट

*मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, केंद्रीय मंत्री, प्रदेश प्रभारी सहित प्रदेश नेतृत्व होगा शामिल*
इंदौर/भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल, केंद्रीय मंत्री श्री मनसुखभाई मांडविया, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव, प्रदेश प्रभारी व सांसद श्री बिप्लब कुमार देब एवं प्रदेश नेतृत्व 30 अक्टूबर को इंदौर में ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ‘ संकल्प को लेकर आयोजित विशाल पदयात्रा में शामिल होंगे।
‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ‘ विशाल पदयात्रा शुक्रवार को प्रातः 10 बजे इंदौर के सुभाष नगर चौराहा से पाटनीपुरा चौराहा तक निकाली जाएगी। पदयात्रा में कबीरपंथी गायक पद्मश्री भैरोंसिंह चौहान, मध्यप्रदेश शासन के मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, श्री तुलसीराम सिलावट, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री रणवीर सिंह रावत, सांसद श्री शंकर लालवानी, इंदौर जिला अध्यक्ष श्री सुमित मिश्रा, महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव सहित भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी, विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि, व्यापारी संगठनों के पदाधिकारी, खेल संगठनों के प्रमुख व आमजन सहित करीब एक लाख लोग शामिल होंगे।

About Mahadand News

Check Also

राधावल्लभ शारदा, पत्रकार एवं सदस्य मध्यप्रदेश श्रम सलाहकार परिषद को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया।

राधावल्लभ शारदा, पत्रकार एवं सदस्य मध्यप्रदेश श्रम सलाहकार परिषद को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से …