Breaking News

Year end मनाने बालों के वन कर्मियों ने स्पीकर और बाहन जप्त किए*,

*Year end मनाने बालों के वन कर्मियों ने स्पीकर और बाहन जप्त किए*,
इंदौर से रजनी खेतान के साथ भोपाल से राधावल्लभ शारदा द्वारा संपादित रपट इंदौर ,वन विभाग के कर्मचारियों ने जंगल में खाना बना रहे लोगों का सामान जब्त कर वहां से भगाया।
चोरल में 300 बाइक का एक समूह आफ रोडिंग राइड करने के लिए पहुंचा। स्टाफ ने इन्हें भी बाहर कर दिया।
नए साल का जश्न मानने के लिए जंगल का रुख करने वालों को उल्टे पैर लौटना पड़ा। रविवार को जंगल में आफ रोडिंग और पार्टी करने वालों पर सख्ती बरती गई। डीएफओ महेंद्रसिंह सोलंकी के निर्देश पर इंदौर, महू, मानपुर और चोरल के वन सीमा पर स्टाफ को तैनात कर दिया। दिनभर में कई लोगों को जंगल में जाने से रोका गया।
महू और चोरल में कुछ लोगों को जंगल में पार्टी करते पकड़ा। स्पीकर लगाकर युवक नाच रहे थे। पार्टी के लिए जंगल में खाना भी बना रहे थे। वनकर्मियों ने स्पीकर और वाहन जब्त किए। 20 से 25 लोग जंगल में जश्न मानने पहुंचे थे। बाद में लोगों ने माफी मांगी। फिर वनकर्मियों ने समझाइश देकर जाने दिया। महू रेंज में आने वाले कुशलगढ़ किले से लगे वन क्षेत्र में भी 100 लोग पहुंचे, जिसमें महिलाएं भी शामिल थे। ये सारे जंगल घूमने आए थे। चोरल में भी 300 बाइक का एक समूह आफ रोडिंग राइड करने पहुंचा। चोरल रेंज की तीन टीमों ने इन्हें जगह-जगह रोका और वन क्षेत्र से बाहर किया। इस बीच कई लोग नेताओं से भी दबाव बनाते दिखे।
चोरल रेंज की तीन टीमों ने लोगों को जंगल में जाने से जगह-जगह रोका और वन क्षेत्र से बाहर किया।
सप्ताह भर पहले शिकायक कर्ता अभिजित पांडे ने डीएफओ महेंद्रसिंह सोलंकी को आवेदन दिया और कहा कि नए साल में कई ग्रुप जंगल में पार्टी करने वाले हैं। इन गतिविधियों से वन्यप्राणी और पर्यावरण प्रभावित होता है, क्योंकि पार्टी करने के बाद लोग जंगल में कचरा फेंक देते हैं। इस पर गंभीरता दिखाते हुए डीएफओ ने आरक्षित वन में पर्यटकों के प्रवेश पर रोक लगाने के निर्देश दिए। डीएफओ सोलंकी ने कहा कि रविवार को 10 से 15 स्थानों पर कार्रवाई की गई। अधिकांश मामलों में युवक पार्टी करने जंगल पहुंचे थे। उन्हें समझाइश देकर छोड़ दिया है।

About Mahadand News

Check Also

मध्यप्रदेश मंत्रीमंडल के निर्णय