पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चांदमारी अभ्यास
भारतेंदु की रपट
’’अशोकनगर पुलिस की वार्षिक चांदमारी (फायरिंग अभ्यास) संपन्न, 550 से अधिक अधिकारी/कर्मचारियों ने विभिन्न प्रकार के हथियारों से किया फायरिंग अभ्यास’’
पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा पुलिस बल के जवानों की फायरिंग दक्षता में वृद्धि करना तथा उन्हें आधुनिक हथियारों के संचालन में दक्ष बनाने के उद्देश्य से चांदमारी (फायरिंग अभ्यास) संबंधी निर्देश जारी किये गये है।
पुलिस अधीक्षक अशोकनगर श्री राजीव कुमार मिश्रा के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री गजेन्द्र सिंह कँवर के मार्गदर्शन में अशोकनगर पुलिस द्वारा वार्षिक चांदमारी (फायरिंग अभ्यास) का आयोजन फायरिंग रेंज 26वी वाहिनी गुना में किया गया।
वार्षिक चांदमारी (फायरिंग अभ्यास) के मुख्य बिंदुः-
जिला पुलिस बल अशोकनगर के 550 से अधिक अधिकारी/कर्मचारियों ने फायरिंग अभ्यास में भाग लिया।
फायरिंग अभ्यास में विभिन्न प्रकार के आधुनिक हथियार जैसे 5.56 इंसास, .303 रायफल, एसएलआर एवं पिस्टल के द्वारा फायरिंग अभ्यास किया गया।
फायरिंग अभ्यास के दौरान सुरक्षा मानकों का पूर्ण रूप से पालन किया गया।
पुलिस अधिकारियों द्वारा जवानों के प्रदर्शन की समीक्षा की गई और उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया।
पुलिस अधीक्षक अशोकनगर श्री राजीव कुमार मिश्रा द्वारा बताया गया कि चांदमारी (फायरिंग अभ्यास) का उद्देश्य पुलिस बल की दक्षता में वृद्धि करना, तथा उन्हें आधुनिक हथियारों के संचालन में दक्ष बनाना एवं किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहना है।
Check Also
श्री प्रेम राय सीहोर जिला अध्यक्ष नियुक्त।
श्री प्रेम राय सीहोर जिला अध्यक्ष नियुक्त। भोपाल – परिवर्तन प्रकृति का नियम है और …
mahadandnews.com mahadandnews | www.mahadandnews.com