Breaking News

Recent Posts

कमलनाथ के आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए 7 वचन

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए 7 वचन मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के अंतर्गत कांग्रेस पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री पद के दावेदार श कमलनाथ ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के लिए 7 वचन जारी किए हैं। कोई ऑफिशल डॉक्युमेंट नहीं है लेकिन सोशल मीडिया पर श्री …

Read More »

तिरंगे का अपमान करती रही कांग्रेस, मोदी जी ने चंद्रयान के साथ चंद्रमा पर भेजा

*केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा कि भाजपा को आशीर्वाद दीजिए हम बेमिसाल मध्यप्रदेश को ’बेस्ट’ बनाएंगे* *जिनकी खुद की कोई गारंटी नहीं, वो देश-प्रदेश को क्या गारंटी देंगे?* *तिरंगे का अपमान करती रही कांग्रेस, मोदी जी ने चंद्रयान के साथ चंद्रमा पर भेजा* *जी-20 के सफल आयेजन ने दुनिया …

Read More »

*भीषण आग लगने से हैदराबाद के नामपल्ली में एक अपार्टमेंट में छह लोगों की झुलसकर मौत, तीन गंभीर रूप से घायल* हैदराबाद से सत्यनारायण धूत की रपट महादण्ड न्यूज. काम के लिए। बताया है कि आग बिल्डिंग में इतनी तेजी से फैली कि कई लोगों को इससे निकलने का मौका तक नहीं मिल पाया। हैदराबाद के नामपल्ली में हुआ हादसा। तेलंगाना के हैदराबाद में सोमवार सुबह एक अपार्टमेंट में भीषण आग लगी है। इस घटना में कम से कम छह लोगों के मारे जाने की खबर है। बताया गया है कि आग बिल्डिंग में स्थित एक गोदाम में लगी। यह आग इतनी तेजी से फैली कि कई लोगों को इससे निकलने का मौका तक नहीं मिल पाया। दमकल विभाग की कई गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश में हैं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, इस बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर एक गोदाम में कई केमिकल्स रखे थे। इसी गोदाम में ही एक कार की रिपेयरिंग भी चल रही थी। शुरुआती जांच में सामने आया है कि यहां एक स्पार्क से केमिकल्स ने आग पकड़ ली और देखते ही देखते आग पूरे कमरे से होते हुए अपार्टमेंट में फैल गई। इसी की चपेट में आकर छह लोगों की जान चली गई। घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं । घटना के जो वीडियो सामने आए हैं, उनमें दमकलकर्मियों को खिड़की पर सीढ़ियां लगाकर बिल्डिंग में फंसी महिलाओं और बच्चों को बाहर निकालते देखा जा सकता है।

Read More »